Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNew Species of Squat Lobster Discovered Near Agatti Island India
लक्षद्वीप में मिला दुनिया का सबसे छोटा समुद्री झींगा

लक्षद्वीप में मिला दुनिया का सबसे छोटा समुद्री झींगा

संक्षेप:

वैज्ञानिकों ने लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप के पास एक नए किस्म का ‘स्क्वैट लॉबस्टर’ खोजा है। इसका नाम ‘गैलेथिया बालासुब्रमण्यनी’ रखा गया है। यह समुद्री कचरे को साफ करने और छोटी मछलियों के लिए भोजन का काम करता है। यह खोज समुद्री जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण है।

Feb 11, 2026 12:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

रियो डि जेनेरियो, एजेंसी। वैज्ञानिकों ने लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप के पास कोरल रीफ (मूंगा चट्टानों) में एक नए किस्म का ‘स्क्वैट लॉबस्टर’ खोजा है। समुद्र साफ में सहायक : यह झींगा इतना छोटा है कि इसकी लंबाई 3 मिलीमीटर है। इस नन्हे जीव का नाम वैज्ञानिक बालासुब्रमण्यन के सम्मान में ‘गैलेथिया बालासुब्रमण्यनी’ रखा गया है। यह छोटा सा लॉबस्टर समुद्री कचरे को साफ करने (रीसायकल) में मदद करता है, जिससे कोरल रीफ स्वस्थ रहती है। यह समुद्र की छोटी मछलियों के लिए भोजन का काम भी करता है। बढ़ती उम्मीदें : यह खोज दिखाती है कि हमारे समुद्रों में अभी भी ऐसे कई जीव छिपे हैं जिनके बारे में हम नहीं जानते।

जलवायु परिवर्तन के दौर में इस तरह के छोटे जीव समुद्री पर्यावरण को बचाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह की खोजें समुद्री जैव विविधता को समझने और उसके संरक्षण की दिशा में नई संभावनाएं खोलती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;