8 लाख से ज्यादा लोगों के बनेंगे राशन कार्ड
दिल्ली में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन जल्द शुरू होंगे। सरकार ने वार्षिक पारिवारिक आय की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये की है। 8.27 लाख नए राशन कार्ड जारी किए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया में गरीबों को प्राथमिकता दी जाएगी और सत्यापन के बाद ही राशन कार्ड जारी होंगे।

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में जल्द नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरु किए जाएंगे। हाल ही में सरकार ने इसके लिए वार्षिक पारिवारिक आय को एक लाख से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये किया है। यह राशन कार्ड किन लोगों के बनाए जाएंगे, इसके लिए भी सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा और प्रस्ताव पर मुहर लगाने के बाद राशन कार्ड बनेंगे जिनकी संख्या 8.27 लाख हो सकती है। दिल्ली सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में सरकार के पास लगभग 3.40 लाख आवेदन लंबित हैं। वहीं 11.65 लाख लोग राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
लेकिन दिल्ली सरकार नए राशन कार्ड बनाने के लिए पूरी तरह से जांच करेगी।इसके लिए कई स्तरों पर विजिलेंस कमेटी बनेंगी। राज्य स्तर की कमेटी के प्रमुख खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री होंगे। जिला स्तर की कमेटी के प्रमुख सांसद, ब्लॉक लेवल कमेटी के प्रमुख विधायक और फेयर प्राइस शॉप स्तर की कमेटी का प्रमुख एफएसओ होगा। सूत्रों ने बताया कि राशन कार्ड बनाने में अधिक गरीब को प्रमुखता दी जाएगी। नए राशन कार्ड का कोटा प्रत्येक जिला में बांटा जाएगा। जिला के डीएम या एडीएम, विधायक, एसडीएम और असिस्टेंट कमिश्नर (खाद्य एवं आपूर्ति) जिला द्वारा यह तय किया जाएगा कि राशन कार्ड किसे पहले मिलना चाहिए। बीते दिनों सरकार द्वारा विभिन्न तरीकों से किए गए सत्यापन के बाद कुल 8.27 लाख खाली जगह राशन कार्ड के लिए उपलब्ध हुई है। इन्हें जल्द सरकार द्वारा भरा जाएगा ताकि गरीबों को राशन उपलब्ध हो सके। किसे नहीं मिलेगा राशन कार्ड दिल्ली में ए से ई श्रेणी की जगह में मकान या भूमि हो आयकर देने वाले परिवार में कार हो (जीविका के लिए वाणिज्यिक कार छोड़कर) सरकारी या पीएसयू कर्मचारी दो किलोवाट से ज्यादा का बिजली मीटर कनेक्शन

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




