चांदनी चौक में दो मल्टी लेवल कार पार्किंग बनेगी
चांदनी चौक में दो मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिसमें एक हजार से अधिक वाहनों की क्षमता होगी। मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं के लिए राशि आवंटित की है। इसके साथ ही, क्षेत्र के सात स्कूलों के कायाकल्प के लिए 20 लाख रुपये का बजट भी मंजूर किया गया है।

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। चांदनी चौक में दो मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों पार्किंग में एक हजार से अधिक कारों व दोपहिया वाहनों को खड़े करने की क्षमता होगी। दोनों पार्किंग को बनाने के लिए दो वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर राशि का आवंटन किया है। इस बारे में चांदनी चौक के पार्षद सुमन कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। इसी के तहत दो मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा।
पार्किंग के बनने से दिल्ली के सबसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले खरीदारों को बड़ी राहत मिलेगी। एक पार्किंग चांदनी चौक के दंगल मैदान में और दूसरी अन्य स्थान पर बनाने की तैयारी है। इसके लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है। इसके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। सात स्कूलों का भी कायाकल्प होगा इस क्षेत्र में निगम के सात स्कूलों के लिए 20 लाख रुपये की राशि भी आवंटित की गई है। इस राशि से इन निगम के स्कूलों का नवीनीकरण व कायाकल्प किया जाएगा। इन स्कूलों में आधुनिक कंप्यूटर लैब के साथ कई खेल गतिविधियों के लिए सामग्री भी प्रदान की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



