New Library Aarambh Inaugurated in Rohini on Modi s Birthday मोदी 75--रोहिणी में ‘आरंभ पुस्तकालय शुरू, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNew Library Aarambh Inaugurated in Rohini on Modi s Birthday

मोदी 75--रोहिणी में ‘आरंभ पुस्तकालय शुरू

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 17 Sep 2025 04:32 PM
share Share
Follow Us on
मोदी 75--रोहिणी में ‘आरंभ पुस्तकालय शुरू

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रोहिणी में ‘आरंभ पुस्तकालय का उद्घाटन किया। पुस्तकालय 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में 24 घंटे काम करेगा। तीन शिफ्ट में प्रतिदिन 130 से अधिक छात्रों को समायोजित करने की क्षमता वाला यह पुस्तकालय प्रति शिफ्ट एक हजार प्रति माह के शुल्क पर उपलब्ध होगा। सक्सेना ने कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों को अपने सपनों को साकार करने के लिए सुरक्षित, संरक्षित और सम्मानजनक स्थान प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नए पुस्तकालय के साथ न केवल अध्ययन स्थल बना रहे हैं, बल्कि आशा का संचार भी कर रहे हैं।

दिल्ली की नॉलेज कैपिटल को मजबूत बना रहे हैं। इस अवसर पर सांसद योगेन्द्र चंदोलिया भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।