
स्पेन में करोड़ों साल पुराना मुर्गे जैसा डायनासोर मिला
मैड्रिड , एजेंसी। वैज्ञानिकों ने स्पेन के बर्गोस इलाके में डायनासोर की एक नई प्रजाति
मैड्रिड, एजेंसी। वैज्ञानिकों ने स्पेन के बर्गोस इलाके में डायनासोर की एक नई प्रजाति खोजी है, जिसका नाम ‘फॉस्केया पेलेंडोनम’ रखा गया है। यह लगभग सात करोड़ साल पहले पाया जाता था और इसका आकार आज के एक बड़े मुर्गे के बराबर था। छोटा पर फुर्तीला : यह डायनासोर केवल आधा मीटर लंबा था, लेकिन इसके शरीर की बनावट बहुत जटिल थी। इसकी खोपड़ी शरीर के मुकाबले काफी बड़ी थी और इसके दांत घने जंगलों में तेजी से दौड़ने और भोजन तलाशने के लिए बने थे। हड्डियों की जांच से पता चला है कि ये डायनासोर आज के पक्षियों या स्तनधारियों की तरह बहुत तेजी से बड़े होते थे।
यह खोज साबित करती है कि डायनासोर की दुनिया सिर्फ विशाल दैत्यों की नहीं थी, बल्कि उनमें छोटे और बेहद स्मार्ट जीव भी शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




