नई दिल्ली स्टेशन के पास होगी ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास जाम की समस्या को हल करने के लिए डीआरएम ने विभिन्न एजेंसियों के साथ बैठक की। इस बैठक में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य यात्रियों और आम जनता के लिए बेहतर आवाजाही सुनिश्चित करना है।

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्टेशन के आसपास लगने वाले जाम को लेकर डीआरएम (डिवीजनल रेलवे मैनेजर) ने विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर सोमवार को बैठक की। इसमें यह तय किया गया कि स्टेशन परिसर के समीप ट्रैफिक पुलिस और आरपीएफ जाम खत्म करने के लिए अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इसके चलते यात्रियों एवं गाड़ियों की आवाजाही बेहतर करने के लिए डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, आरपीएफ आदि के अधिकारियों संग सोमवार को बैठक की।
इस दौरान स्टेशन क्षेत्र के अंदर और आसपास वाहनों और पैदल चलने वालों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। इसका मुख्य उद्देश्य नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और आम जनता के लिए बाधा-मुक्त आवागमन सुनिश्चित करना था।बैठक में आशुतोष पांडे (वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/दिल्ली मंडल), निशांत गुप्ता (डीसीपी ट्रैफिक पुलिस), ऋषि कुमार (अतिरिक्त डीसीपी -1, मध्य जिला), संजय कुमार (प्रशासनिक अधिकारी, दिल्ली नगर निगम) और संजय भारद्वाज (एसीपी, जीआरपी) ने भाग लिया। बैठक में तय किया गया कि अजमेरी गेट की तरफ के प्रवेश और निकास पॉइंट पर अवैध विक्रेताओं और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। सभी संबंधित एजेंसियां यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगी कि स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों तथा आम जनता के लिए आवागमन सुचारू, व्यवस्थित और बाधा-मुक्त बना रहे।
लेखक के बारे में
Amit Jhaबॉयो: दिल्ली में वर्ष 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं। अपनी शुरुआत विराट वैभर अखबार से की। वर्ष 2007 में राष्ट्रीय सहारा में बतौर संवाददाता कार्य किया। जुलाई 2008 से लेकर फरवरी 2018 तक हिन्दुस्तान में संवाददाता से प्रमुख संवाददाता तक का सफर किया। ईटीवी भारत के डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए फरवरी 2018 से जुलाई 2022 तक कार्य किया। इसके बाद से हिन्दुस्तान दिल्ली में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत। पत्रकारिता में 16 साल तक दिल्ली में हुए अपराध एवं ट्रैफिक से जुड़ी खबरों को कवर किया। जबकि बीते तीन वर्षों से अधिक समय से दिल्ली में रेलवे, एयरपोर्ट और दिल्ली सरकार से जुड़ी खबरें कर रहा हूं। इस दौरान लाइफ ओके पर आयोजित होने वाले सावधान इंडिया कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया। वहीं वर्ष 2022 में नेटफ्लिक्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री द बूचर ऑफ दिल्ली में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया।
शिक्षा
एम.ए (मॉस कम्युनिकेशन)
रुचियां
घूमना, नए कांटेक्ट बनाना
पिछला अनुभव
16 वर्षों तक दिल्ली में अपराध से संबंधित खबरें की
वर्तमान भूमिका
प्रमुख संवाददाता के रूप में दिल्ली सरकार बीट कवर करना
मीडिया कवरेज
अपराध, ट्रैफिक, एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे एवं सरकार पर खबरें लिखी
कुल अनुभव के वर्ष
19
एचटी में अनुभव के वर्ष
13
यह विशेष क्यों पसंद है
अपराध समाज को सीधे प्रभावित करता है। यह समाज के दूसरे पक्ष से अवगत कराता है।
प्रकाशन
राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान
विशिष्ट विशेषज्ञता
दिल्ली सरकार, पुलिस (अपराध एवं ट्रैफिक), रेलवे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


