Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNew Delhi Railway Station Redevelopment Parking Contract Canceled Traffic Changes Expected
 नई दिल्ली स्टेशन पर पहाड़गंज की तरफ होगी तोड़फोड़, पार्किंग बंद

नई दिल्ली स्टेशन पर पहाड़गंज की तरफ होगी तोड़फोड़, पार्किंग बंद

संक्षेप:

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा पुनर्विकास कार्य पहाड़गंज की तरफ से शुरू होगा। इसके लिए पार्किंग का ठेका रद्द कर दिया गया है। यात्रियों को केवल पिक एंड ड्रॉप सुविधा मिलेगी। रेलवे पुलिस थाने को भी स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे जाम की समस्या बढ़ सकती है।

Fri, 28 Nov 2025 06:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किए जाने वाला पुनर्विकास कार्य पहाड़गंज की तरफ से शुरु होने जा रहा है। इसके लिए उन्होंने रेलवे से कब्जा देने का अनुरोध किया है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा पहाड़गंज की तरफ मौजूद पार्किंग का ठेका रद्द कर दिया गया है। यह पार्किंग अब पुनर्विकास कार्य होने तक बंद रहेगी। पहाड़गंज की तरफ आने वाले यात्रियों के लिए यह कार्य पूरा होने तक केवल पिक एंड ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जानकरी के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा करवाया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसकी शुरुआत पहाड़गंज की तरफ से होगी। बीते 25 नवंबर को आरएलडीए की तरफ से दिल्ली डीआरएम को पत्र लिखकर पहाड़गंज दिशा में पुनर्विकास के लिए इमारत का कब्जा देने की मांग की गई थी। इसमें कहा गया कि पहाड़गंज की दिशा में प्लेटफॉर्म एक के साथ बनी हुई इमारत को तोड़ने के लिए वहां मौजूद स्टॉल, पार्किंग एवं अन्य कार्यों के ठेके तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाएं। पहाड़गंज की तरफ बने अधिकारी आराम गृह को खाली करवाया जाए और स्टेशन की इमारत में मौजूद दफ्तरों को वहां स्थानांतरित किया जाए। रेलवे सूत्रों ने बताया कि आरएलडीए की इस मांग पर जल्द से जल्द उन्हें जगह उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सबसे पहले पहाड़गंज की तरफ बनी पार्किंग का ठेका तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अब पहाड़गंज की तरफ पार्किंग उपलब्ध नहीं होगी। वह केवल यात्री को स्टेशन परिसर के भीतर छोड़ सकेंगे और वहां से आगे जाते हुए बाहर निकल सकेंगे। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बने दफ्तरों को भी जल्द ही खाली किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि अगले सप्ताह यह जगह आरएलडीए को दी जा सकती है ताकि जल्द वहां पुनर्विकास कार्य शुरु हो सके। रेलवे थाने को अजमेरी गेट किया जाए स्थानांतरित आरएलडीए की तरफ से पहाड़गंज दिशा में मौजूद रेलवे पुलिस थाने को भी जल्द खाली कराने के लिए कहा गया है। उन्हें अजमेरी गेट की तरफ बने डीसीपी कार्यालय में स्थानांतरित करने की सलाह दी गई है। इसके लिए वहां पर अस्थायी दफ्तर जल्द बनाया जा सकता है। रेलवे स्टेशन के बाहर लग सकता है जाम इस पुनर्विकास कार्य के चलते पहाड़गंज दिशा में वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। स्टेशन परिसर के बाहर जमीन पर काम चलेगा तो अंदर वाहनों को प्रवेश करने एवं बाहर निकलने में समय लगेगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को रेलवे स्टेशन के बाहर की मुख्य सड़क को वन-वे करने की सलाह दी गई है।