राष्ट्रपति मुर्मु से मिले सीडीएस राजा सुब्रमणि
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीनई दिल्ली में, नव नियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। यह मुलाकात सोमवार को हुई, जिसमें जनरल सुब्रमणि अपनी पत्नी महालक्ष्मी के साथ शामिल हुए। जनरल सुब्रमणि ने रविवार को भारत के नए सीडीएस के रूप में कार्यभार संभाला।

नई दिल्ली, एजेंसी। नव नियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने 'एक्स' पोस्ट में मुलाकात की तस्वीर साझा कर उसकी पुष्टि की। पोस्ट में कहा गया है कि सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने अपनी पत्नी महालक्ष्मी सुब्रमणि के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात की। पाकिस्तान और चीन संबंधी सैन्य मामलों के विशेषज्ञ माने जाने वाले जनरल सुब्रमणि ने रविवार को भारत के नए सीडीएस के रूप में कार्यभार संभाला है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


