
दवाइयों और भोजन की सुरक्षा करेगा ग्रीन टैग
वैज्ञानिकों ने एक नया बायोडिग्रेडेबल स्मार्ट सेंसर टैग बनाया है, जो दवाइयों और भोजन को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। यह टैग तापमान और नमी को रियल टाइम में मापता है और इसकी मेमोरी फीचर से खराब होने वाले सामान का पता लगाया जा सकता है। यह तकनीक सप्लाई चेन के बोझ को कम करने और पर्यावरण की रक्षा में भी मदद करेगी।
बर्लिन, एजेंसी। वैज्ञानिकों ने एक नया स्मार्ट सेंसर टैग बनाया है, जो नाजुक सामान जैसे दवाइयां और भोजन की चीजों को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। यह टैग तापमान और नमी को रियल टाइम में माप सकता है और यह भी बता सकता है कि कोई सीमा पार हुई है या नहीं। सबसे खास बात यह है कि यह टैग पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल है और इसमें बैटरी या जटिल ट्रांसमीटर की जरूरत नहीं होती। इसमें प्रिंटेड इलेक्ट्रिकल सर्किट होते हैं, जो तापमान या ह्यूमिडिटी बदलने पर अपनी प्रतिक्रिया बदलते हैं। इससे रीडर को पता चलता है कि शिपमेंट की स्थिति क्या है।
स्मार्ट टैग में मेमोरी फीचर भी है। उदाहरण के लिए, अगर तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है, तो टैग में एक छोटा एलिमेंट पिघल जाता है और सर्किट में बदलाव आ जाता है। अगली बार जब इसे पढ़ा जाएगा, तो यह दिखाएगा कि शिपमेंट को गर्मी का सामना करना पड़ा। इससे यह तय किया जा सकता है कि दवाइयों या भोजन का इस्तेमाल सुरक्षित है या नहीं। इस तकनीक से सप्लाई चेन पर बोझ भी कम होगा और खराब होने वाले सामान का पता पहले चल जाएगा। अगर कोई शिपमेंट सुरक्षित नहीं है, तो उसे पास की जगह पर भेजा जा सकता है। यह स्मार्ट टैग भविष्य में न सिर्फ सामान की सुरक्षा बढ़ाएगा, बल्कि पर्यावरण की रक्षा में भी मदद करेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




