यूएई ने नेतन्याहू के गुपचुप दौरे से इनकार किया

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

येरुशलम, एजेंसी। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के साथ हालिया युद्ध के दौरान ईरान के साथ हालिया युद्ध के दौरान गुप्त रूप से संयुक्त

यूएई ने नेतन्याहू के गुपचुप दौरे से इनकार किया

येरुशलम, एजेंसी। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के साथ हालिया युद्ध के दौरान गुप्त रूप से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा किया था। हालांकि, यूएई ने ऐसी किसी भी गुप्त यात्रा से साफ इनकार किया है। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि नेतन्याहू ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से मुलाकात की। बयान के अनुसार इस बैठक से इजरायल और यूएई के संबंधों में ऐतिहासिक प्रगति हुई, लेकिन यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि नेतन्याहू की किसी गुप्त यात्रा की खबर सही नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।