Delhi News: नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुरक्षा समीक्षा का आदेश दिया
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: येरुशलम, एजेंसी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को इजरायल आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों

Delhi News: येरुशलम, एजेंसी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को इजरायल आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का आदेश दिया। यह कदम दुबई से इजरायल आ रही फ्लाईदुबई की एक उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की घटना के बाद उठाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नेतन्याहू ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख शमूएल बेन एज्रा को विमानों की उड़ानों से जुड़े सभी सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा के लिए एक जांच अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

