इटली से पोलैंड जाते समय चॉकलेट चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जिनेवा में, नेस्ले ने बताया कि इटली से पोलैंड जा रहे एक ट्रक से लगभग 12 टन चॉकलेट चोरी हो गई है। कंपनी ने कहा कि यह चोरी गंभीर समस्या है, लेकिन हर पैकेट पर बैच कोड दिया गया है, जिससे संदिग्ध पैकेट की पहचान की जा सकेगी।

इटली से पोलैंड जाते समय चॉकलेट चोरी

जिनेवा, एजेंसी। दुनिया की मशहूर फूड कंपनी नेस्ले ने जानकारी दी है कि इटली से पोलैंड जा रहे एक ट्रक से करीब 12 टन (4,13,793 बार) चॉकलेट चोरी हो गई है। कंपनी ने कहा कि हालांकि चोरों की पसंद बेहतरीन है, लेकिन माल की चोरी गंभीर समस्या बनती जा रही है। हालांकि, कंपनी ने हर पैकेट पर बैच कोड दिया है। अगर कोई ग्राहक या दुकानदार संदिग्ध पैकेट को स्कैन करेगा, तो तुरंत पता चल जाएगा कि वह चोरी की खेप का हिस्सा है या नहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।