Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNestl Recalls Baby Formula in Europe Due to Toxic Serelide Risk
नेस्ले ने जहरीले पदार्थ की आशंका के बाद वापस मंगाए कई शिशु उत्पाद

नेस्ले ने जहरीले पदार्थ की आशंका के बाद वापस मंगाए कई शिशु उत्पाद

संक्षेप:

नेस्ले ने यूरोप में शिशु आहार के कुछ खास बैच को वापस मंगाने का फैसला किया है। जांच में सेरेउलाइड टॉक्सिन पाया गया है, जिससे बच्चों में उल्टी और जी मिचलाने जैसी गंभीर समस्याएँ हो सकती हैं। कंपनी ने सभी प्रभावित उत्पादों को बाजार से हटाने और सुरक्षित उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Jan 06, 2026 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नेस्ले ने टॉक्सिन के खतरे के कारण पूरे यूरोप में फॉर्मूला वापस मंगाया प्रोडक्ट्स में सेरेउलाइड टॉक्सिन पाया गया, अभी तक किसी बीमारी की खबर नहीं लंदन, एजेंसी। दिग्गज कंपनी नेस्ले ने शिशु आहार के कुछ खास बैच को बाजार से वापस मंगाने का फैसला किया है। अब तक यह कार्रवाई यूरोप के 24 देशों सहित तुर्किये और अर्जेंटीना में की जा चुकी है। जांच में यह पाया गया है कि बच्चों के आहार के कुछ डिब्बों में हानिकारक टॉक्सिन (सेरेउलाइड) मौजूद हो सकता है। ब्रिटेन और आयरलैंड में सामने आया था मामला ब्रिटेन और आयरलैंड में खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आने के बाद कंपनी ने शिशु आहार उत्पादों के विशिष्ट बैचों को बाजार से वापस मंगाने की घोषणा की है।

कंपनी ने यह कदम अपने 'एसएमए शिशु फार्मूला' बीईबीए और एनएएन में संभावित जहरीले पदार्थ की मौजूदगी की आशंका के चलते उठाया है। कंपनी और ब्रिटेन की खाद्य मानक एजेंसी (एफएसए) ने संयुक्त रूप से उन उत्पादों के बैच नंबरों की सूची सार्वजनिक की है, जिनका सेवन शिशुओं के लिए सुरक्षित नहीं माना गया है। ऑस्ट्रिया का कहना है कि यह नेस्ले के इतिहास में सबसे बड़ा प्रोडक्ट रिकॉल है। बच्चों में फूड प्वाइजनिंग संभव कंपनी के मुताबिक, इस फॉर्मूले से बने शिशु आहार के सेवन से बच्चों को जी मिचलाने और उल्टी जैसी गंभीर शिकायतें हो सकती हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने जोखिम लेने के बजाय उन खराब बैचों को दुकानों से हटवाना शुरू कर दिया है। नेस्ले ने उन सभी देशों में नोटिस जारी कर दिया है जहां ये खराब बैच भेजे गए थे। इसके साथ ही, सुरक्षित उत्पादों की कमी न हो, इसके लिए अन्य फैक्ट्रियों में उत्पादन तेजी से बढ़ा दिया गया है। किटकैट से लेकर नेस्कैफे तक बनाती है नेस्ले नेस्ले किटकैट चॉकलेट से लेकर नेस्कैफे तक उत्पाद बनाती है। सोमवार की देर रात कंपनी ने कहा कि वापस मंगाए गए उत्पादों के संबंध में किसी बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। नेस्ले के प्रवक्ता के अुसार एक प्रमुख सप्लायर से गुणवत्ता की समस्या का पता चलने के बाद नेस्ले ने बच्चों के लिए बनाए गए प्रोडक्ट्स के उत्पादन में होनेवाले सभी एराकिडोनिक एसिड तेल और संबंधित ले के मिश्रण का परीक्षण किया है। परीक्षण पूरा होने के बाद नेस्ले ने प्रभावित उत्पादनों को वापस मंगा लिया है। नेस्ले ने प्रभावित बैच वाले उत्पादों को खरीदने वाले अभिभावकों से कहा है कि वे इनका उपयोग तुरंत बंद कर दें। कंपनी ने ब्रिटेन और आयरलैंड के ग्राहकों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। क्या है जहरीला पदार्थ सेलेउलाइड सेरेउलाइड' एक बहुत ही खतरनाक विषैला पदार्थ है, जो मुख्य रूप से बैसिलस सेरियस नाम के बैक्टीरिया द्वारा पैदा किया जाता है। सेरेउलाइड मुख्य रूप से पेट और पाचन तंत्र पर हमला करता है। इसके संपर्क में आने के 1 से 5 घंटे के भीतर लक्षण दिखने लगते हैं। सेरेउलाइड की सबसे डरावनी बात यह है कि यह ऊष्मा प्रतिरोधी है। यानी अगर खाने में यह जहर बन चुका है, तो उसे उबालने या दोबारा गर्म करने पर भी यह खत्म नहीं होता। फिलहाल भारत में कोई चेतावनी नहीं फिलहाल भारत में नेस्ले इंडिया की ओर से या भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की तरफ से इसे लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जिन ब्रांड्स में जहरीला पदार्थ होने की आशंका है वे मुख्य रूप से यूरोपीय बाजारों में बेचे जाते हैं। भारत में नेस्ले का सबसे लोकप्रिय शिशु आहार 'सेरेलैक' और 'नैन' का भारतीय संस्करण है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;