नेपाल ने भारत समेत छह देशों से राजदूत वापस बुलाए

Apr 07, 2026 08:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नेपाल ने भारत सहित छह देशों से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है। यह निर्णय केपी शर्मा ओली की पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान नियुक्त राजदूतों पर लागू होता है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सभी राजदूतों को एक महीने के भीतर लौटने का निर्देश दिया है।

नेपाल ने भारत समेत छह देशों से राजदूत वापस बुलाए

काठमांडू, एजेंसी। नेपाल ने भारत समेत छह देशों से अपने राजदूत वापस बुला लिए हैं, जिन्हें केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के कार्यकाल में नियुक्त किया गया था।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर छेत्री ने बताया कि सरकार ने एक मंत्रिमंडल फैसले के माध्यम से भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, डेनमार्क, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका में कार्यरत राजदूतों को वापस बुला लिया है। छेत्री के मुताबिक, जिन राजदूतों को वापस बुलाया गया है, उनमें शंकर प्रसाद शर्मा (भारत), चित्रलेखा यादव (ऑस्ट्रेलिया), सुमनिमा तुलाधर (डेनमार्क), पूर्ण बहादुर नेपाली (श्रीलंका), शिवमाया तुम्बाहम्फे (दक्षिण कोरिया) और कपिलमान श्रेष्ठ (दक्षिण अफ्रीका) शामिल हैं।उन्होंने

बताया कि छह देशों में तैनात राजदूतों को सोमवार को पत्र जारी कर एक महीने के भीतर लौटने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले, अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली कार्यवाहक सरकार ने ओली प्रशासन की ओर से राजनीतिक कोटे के तहत नियुक्त किए गए 17 राजदूतों में से 11 को वापस बुला लिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।