नेपाल: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री दीपक खड़का की रिहाई का आदेश दिया

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पुलिस हिरासत से रिहा करने का आदेश दिया। यह आदेश न्यायालय ने उनकी पत्नी बिनिता थापा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। कोर्ट ने कहा कि खड़का की गिरफ्तारी कानूनी रूप से उचित नहीं थी।

नेपाल: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री दीपक खड़का की रिहाई का आदेश दिया

काठमांडू, एजेंसी। नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पुलिस हिरासत से रिहा करने का आदेश दिया है। यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सपना प्रधान मल्ला और न्यायमूर्ति श्रीकांत पौडेल की संयुक्त पीठ ने एक याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। यह याचिका खड़का की पत्नी बिनिता थापा ने दायर की थी। कोर्ट ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी और रिमांड बढ़ाने की प्रक्रिया कानूनी रूप से उचित नहीं थी और सरकार द्वारा प्रस्तुत सबूत उनकी हिरासत जारी रखने के लिए पर्याप्त नहीं थे। न्यायालय ने यह भी टिप्पणी की कि नेपाली कांग्रेस नेता की हिरासत के लिए पर्याप्त कानूनी आधार मौजूद नहीं था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।