भारत के साथ रिश्तों को और गहरा करेंगे: बालेंद्र शाह
नेपाली प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह ने नेपाल-भारत के रिश्तों को और गहरा करने का भरोसा जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वे मिलकर इन रिश्तों को मजबूत करेंगे। शाह नेपाल के पहले मधेसी प्रधानमंत्री बन सकते हैं और वे सबसे युवा कार्यकारी प्रमुख भी हैं।

नोट: नेपाल को लेकर पूर्व में जारी खबरों के साथ इसका प्रयोग कर सकते हैं। काठमांडू, एजेंसी।राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह ने मंगलवार को नेपाल-भारत के ऐतिहासिक रिश्तों को और गहरा करने और उन्हें अधिक नतीजे पर ध्यान देने वाला बनाने का भरोसा जताया। शाह ने पार्टी की चुनावी सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही। 35 साल के रैपर से नेता बने शाह नेपाल के पहले मधेसी प्रधानमंत्री और इस हिमालयी देश के सबसे युवा चुने गए कार्यकारी प्रमुख बनने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने पोस्ट में कहा कि शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि हम आने वाले दिनों में नेपाल और भारत के बीच मौजूद ऐतिहासिक, करीबी और बहु-आयामी रिश्तों को और मजबूत, गहरा और अधिक नतीजे पर ध्यान देने वाला बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में शाह ने भारत सरकार और भारतीय लोगों को लगातार दो बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए भी बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


