
‘जेन जी ने अंतरिम सरकार के लिए तीन नामों पर की चर्चा
नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अंतरिम सरकार बनाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रदर्शन कर रहे ‘जेन जी समूह’ ने अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए सुशीला कार्की, कुलमान घिसिंग और...
काठमांडू, एजेंसी। नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अब देश में अंतरिम सरकार बनाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ‘जेन जी समूह ने अंतरिम प्रधानमंत्री के पद के लिए तीन नामों पर विचार शुरू किया है। इन नामों में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की, काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह और नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व सीईओ कुलमान घिसिंग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे युवाओं के इस समूह की चर्चा जूम मीटिंग के जरिए हुई है, हालांकि अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है।

प्रोफाइल 1. सुशीला कार्की पहचान : नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश जन्म : 1952, बिराटनगर, नेपाल शिक्षा : राजनीति विज्ञान में स्नातक, कानून की पढ़ाई करियर : वकालत से शुरुआत की और धीरे-धीरे न्यायपालिका में ऊंचे पदों पर पहुंचीं। अप्रैल 2016 में नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं। 2017 में रिटायर हुईं। छवि : ईमानदार और सख्त न्यायाधीश के रूप में जानी जाती हैं। भ्रष्टाचार और पारदर्शिता के मुद्दों पर उनके निर्णयों की चर्चा होती रही है। --- 2. कुलमान घिसिंग पहचान : नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) के पूर्व प्रबंध निदेशक जन्म : 1970, रसुवा जिला, नेपाल शिक्षा : त्रिभुवन विश्वविद्यालय इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, थाईलैंड से इंजीनियरिंग में पीजी। करियर : 2016 में एनईए के एमडी बने। नेपाल को लंबे समय से झेल रहे 12–18 घंटे के बिजली कटौती संकट से छुटकारा दिलाया। उनकी रणनीति और प्रबंधन क्षमता की वजह से नेपाल में बिजली आपूर्ति स्थिर हुई। छवि : जनता के बीच बेहद लोकप्रिय और भ्रष्टाचार विरोधी छवि। --- 3. बालेंद्र शाह पहचान : काठमांडू के वर्तमान मेयर, पेशे से इंजीनियर, रैपर और राजनेता जन्म : 1990, ललितपुर, नेपाल शिक्षा : भारत से सिविल इंजीनियरिंग की, नेपाल से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री करियर : 2017 में पहली बार काठमांडू से निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 2022 में दोबारा निर्दलीय चुनाव लड़े और भारी बहुमत से काठमांडू महानगरपालिका के मेयर चुने गए। छवि : भ्रष्टाचार विरोधी और युवाओं की आवाज। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय और युवाओं में लोकप्रिय। सिस्टम में पारदर्शिता और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




