एक्शन मोड में नेपाल सरकार अब पूर्व ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नेपाल की बालेन सरकार ने एक्शन मोड में आते ही पूर्व ऊर्जा मंत्री दीक खड्का को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीआईबी के अनुरोध पर उन्हें हिरासत में लिया। खड्का पर वित्तीय लाभ के लिए अनुबंध दिलाने का आरोप है। यह गिरफ्तारी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गिरफ्तारी के बाद हुई है।

एक्शन मोड में नेपाल सरकार अब पूर्व ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार

नेपाल की सत्ता में आते की बालेन सरकार एक्शन मोड में है। नेपाली पुलिस ने रविवार को धन शोधन मामले में पूर्व ऊर्जा मंत्री और कांग्रेस नेता दीक खड्का को गिरफ्तार कर लिया।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में नेपाल पुलिस के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) के प्रवक्ता शिव कुमार श्रेष्ठ के हवाले से बताया कि सीआईबी ने सुबह खड्का को हिरासत में ले लिया। धन शोधन जांच विभाग से अनुरोध प्राप्त होने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की। बता दें कि पिछले साल जेन जी विरोध प्रदर्शन के दौरान ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिसमें खड्का और पूर्व प्रधानमंत्रियों शेर बहादुर देउबा एवं पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के आवास पर जले हुए नोटों के टुकड़े दिख रहे थे।

बाद में फोरेंसिक प्रयोगशाला परीक्षणों के माध्यम से इन निष्कर्षों की पुष्टि की गई।ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान खड्का पर परियोजनाओं के लिए लाइसेंस एवं अनुबंध दिलाने में सुविधा प्रदान करने के बदले वित्तीय लाभ प्राप्त करने का आरोप लगाया गया था। यह गिरफ्तारी पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुई है जिन पर पिछले साल आठ और नौ सितंबर को हुए जेन जी आंदोलन को दबाने में शामिल होने का आरोप है। इस आंदोलन में लगभग 24 प्रदर्शनकारी सहित 76 लोग मारे गए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।