Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNepal Protests Social Media Ban Sparks Violence and Looting
कंप्यूटर लेकर भागे, कुर्सियां-बर्तन भी नहीं छोड़े

कंप्यूटर लेकर भागे, कुर्सियां-बर्तन भी नहीं छोड़े

संक्षेप:

नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान, असामाजिक तत्वों ने लूटपाट की। प्रदर्शनकारियों ने संसद और सरकारी दफ्तरों को आग के हवाले किया और सामान चुराया। काठमांडू में कई...

Sep 09, 2025 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

काठमांडू, एजेंसी। नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आक्रोश के दौरान असामाजिक तत्वों ने लूटपाट भी की। संसद भवन और सरकारी दफ्तरों को आग के हवाले करने के साथ–साथ उग्र भीड़ भीतर रखी संपत्तियों को भी उठाकर ले गई। काठमांडू की सड़कों पर हजारों प्रदर्शनकारी संसद से कंप्यूटर, कुर्सियां, बर्तन और अन्य सामान ले जाते नजर आए। कई जगह सरकारी दस्तावेज बिखरे पड़े मिले। राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट और अटॉर्नी जनरल के कार्यालय से भी सामान बाहर निकाल कर आग लगा दी गई। संसद परिसर में रखे वाहनों और फर्नीचर को भी आगजनी से खाक कर दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रदर्शनकारियों ने नेपाली कांग्रेस और सीपीएन–यूएमएल के दफ्तरों में भी तोड़फोड़ और लूटपाट की। सूचना एवं संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग और ऊर्जा मंत्री दीपक खड्का के आवासों को भी भीड़ ने निशाना बनाया। यहां मौजूद इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और निजी वाहन तोड़े गए। काठमांडू का हिल्टन होटल भी लूट का शिकार हुआ। राजधानी के बाजारों और नगर निगम कार्यालयों से लेकर छोटे–छोटे सरकारी ठिकानों तक लोग सामान उठाकर ले जाते रहे। वीरगंज और जनकपुर में भी लूट जनकपुर में स्थानीय प्रशासनिक दफ्तरों को लूटा गया और सरकारी फाइलें सड़कों पर फेंक दी गईं। भीड़ ने कई दुकानों और गोदामों में घुसकर सामान निकाल लिया। मेयर ने की शांति की अपील काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने सोशल मीडिया पर अपील करते हुए कहा, देश आपके हाथों में है। अब चाहे जो भी नुकसान होगा, वह सबका होगा। हिंसा बंद करें और घर लौट जाएं।