Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNeighbor Attacks Family with Iron Rod and Sticks in Seelampur Over Drug Accusation
 नशेड़ी कहने का विरोध करने पर जानलेवा हमला

नशेड़ी कहने का विरोध करने पर जानलेवा हमला

संक्षेप:

--- गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्जनई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता।सीलमपुर इलाके में नशेड़ी कहने का विरोध करने पर पड़ोसी ने एक परिवार के तीन लोगों पर लोहे की रॉड व लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर...

Nov 12, 2025 06:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सीलमपुर इलाके में नशेड़ी कहने का विरोध करने पर पड़ोसी ने एक परिवार के तीन लोगों पर लोहे की रॉड व लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान पर सीलमपुर पुलिस गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय मोहम्मद राशिद अपने परिवार के साथ न्यू सीलमपुर इलाके में रहता है। उनके ही कॉलोनी में आरोपी शोएब भी रहता है। आरोप है कि पांच नवंबर की शाम करीब 4 बजे वह मदरसे के पास शराब के नशे की हालत में उन्हें मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़ित को देखते ही वह उन्हें नशेड़ी कहने लगा। पीड़ित उसे ये कहने से मना करके अपने घर चले गए। रात 9:30 बजे शोएब अपनी मां सायरा बानो के साथ उनके गली में आया। दोनों पीड़ित से बदसुलूकी करने लगे। तब राशिद का भाई आरिफ सायरा बानो से बातचीत करने नीचे चला गया। शोर सुन कर राशिद भी नीचे आ गए। शोएब ने अपने भाई बिलाल और पिता जमील को बुला लिया। शोएब के हाथ में रॉड था जबकि बिलाल के हाथ में डंडा था। राशिद के साथ उनका भाई मुनव्वर और भतीजा अदनान भी था। शोएब, बिलाल और जमील ने आते ही लोहे की रॉड व लाठी से राशिद, मुनव्वर और अदनान पर हमला कर दिया। तभी राशिद के भाई आरिफ ने पुलिस को कॉल कर सूचित किया और सभी को अस्पताल पहुंचाने के बाद केस दर्ज कर लिया गया।