नीट-यूजी पुनर्परीक्षा 100 फीसदी त्रुटिमुक्त कराना लक्ष्य : प्रधान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 21 जून को होने वाली नीट-यूजी पुनर्परीक्षा को 100% त्रुटिरहित, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द करने का निर्णय छात्रों की भलाई के लिए लिया गया था, ताकि अनियमितताओं के कारण किसी भी योग्य छात्र को नुकसान न हो।

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा 100 फीसदी त्रुटिमुक्त कराना लक्ष्य : प्रधान

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि 21 जून को प्रस्तावित नीट-यूजी पुनर्परीक्षा को 100 फीसदी त्रुटिरहित, सुरक्षित और पारदर्शी करवाना केंद्र सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने इस मुद्दे पर आलोचनाओं को स्वीकार करते हुए कहा कि व्यवस्थाओं को ठीक करना हमारी जिम्मेदारी है। शिक्षा मंत्री एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीट-यूजी परीक्षा को लेकर हुए विवाद के कारण देश के 22 लाख छात्रों को मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है। कहा, ‘हमें परीक्षा रद्द करने का फैसला लेना पड़ा, क्योंकि हम बिल्कुल नहीं चाहते थे कि अनियमितताओं में शामिल लोगों और परीक्षा माफिया की साजिश के कारण एक भी हकदार छात्र अपनी सीट से वंचित रह जाए।’प्रधान

ने कहा, ‘हमें आलोचनाओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और मैं इसे स्वीकार करता हूं। व्यवस्था को दुरुस्त करना हमारी जिम्मेदारी है, समस्या से आंखें मूंद लेना और मुंह मोड़ लेना नहीं।’ शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘यह हमारी जिम्मेदारी है कि परीक्षा 100 प्रतिशत त्रुटिमुक्त हो।’

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।