नीट-यूजी परीक्षा 21 जून को, अगले साल से ऑनलाइन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा को 21 जून को दोबारा कराने की घोषणा की। पहले आयोजित परीक्षा में गड़बड़ी के कारण इसे रद्द किया गया था। अगले साल से परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में होगी। छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।

नीट-यूजी परीक्षा 21 जून को, अगले साल से ऑनलाइन

नई दिल्ली, एजेंसी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 को लेकर बना संशय खत्म हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को घोषणा की कि दोबारा परीक्षा 21 जून को कराई जाएगी। उन्होंने अगले साल से कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (सीबीटी) आयोजित कराने की भी घोषणा की है। प्रधान ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों का भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कहा कि तीन मई को परीक्षा हुई थी, जिसके बाद सात मई को एनटीए को मिली शिकायतों के जरिये कथित गेस पेपर में शामिल कुछ सवालों के इस साल के प्रश्नपत्र में आने की बात पता चली।

आरंभिक जांच के बाद यह मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया। 11 मई तक पेपर लीक की पुष्टि हो जाने के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द की गई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।प्रधान ने कहा कि एनटीए और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों संग बैठक के बाद तय हुआ कि नीट-यूजी परीक्षा 21 जून को दोबारा कराई जाएगी। बताया कि प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए यह भी निर्णय लिया है कि अगले साल से यह परीक्षा सीबीटी प्रणाली पर आयोजित की जाएगी। प्रधान ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि दोबारा आयोजित हो रही परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।