कड़ी सुरक्षा के बीच नीट की परीक्षा, पेपर को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया
-छात्रों ने कहा कि फिजिक्स ने छुड़ाया पसीना, केमेस्ट्री से बेहतर रहा बायोलॉजी का

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता
नीट यूजी 2026 की परीक्षा राजधानी में कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ संपन्न हुई। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्रों पर 11 बजे से ही परिजन अपने बच्चों के साथ पहुंच गए थे परीक्षा समाप्त होने तक वह उनका इंतजार करते हुए देखे गए।
छात्रों की प्रतिक्रिया
परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र को लेकर छात्रों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही। लेकिन अधिकांश छात्रों ने कहा कि फिजिक्स के सवाल मुश्किल वाले थे और इसे लिखने में थोड़ी दिक्कत हुई। परीक्षा देने गए कई छात्रों ने फिजिक्स सेक्शन के सवालों को उलझाने वाला बताया। इसमें सवाल अधिकतर कॉन्सेप्ट आधारित और न्यूमेरिकल थे, जहां फॉर्मूला का सही उपयोग जरूरी रहा और अनुमान की गुंजाइश कम थी। छात्रों का कहना था कि केमेस्ट्री से जुड़े सवाल भी संतुलित थे। लेकिन बायोलॉजी का हिस्सा बहुत अच्छा रहा।
छात्रा काजल ने बताया कि हमने इसके लिए काफी तैयारी की थी लेकिन फिजिक्स के सवाल थोड़े मुश्किल थे केमेस्ट्री से आसान बायोलॉजी के सवाल थे।
छात्र पल्लव ने बताया कि परीक्षा में बहुत कठिन सवाल नहीं थे। मैंने जिस तरह की तैयारी की थी सवाल उसके अनुरूप आए थे।
सुरक्षा इंतजाम और चेकिंग
एनटीए ने इस परीक्षा के लिए देश के 552 शहरों और विदेशों में 14 स्थानों पर केंद्र बनाए थे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में सुबह 11:00 बजे से पहुंचने की अनुमति थी। परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता सुनश्चिति करने के लिए प्रशासन ने तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था इसके लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई थी।
कड़ी चेकिंग से अभिभावकों में नाराजगी
नीट यूजी 2026 की परीक्षा में कड़ी चेकिंग के कारण अभिभावक नाराज दिखे। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार सैनिक विहार के रानीबाग सेंटर पर परीक्षा देने आए एक छात्र की अभिभावक रश्मि का कहना है कि बेटे को जनेऊ पहनने के कारण परीक्षा में बैठने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि आवेदन फार्म में भी उन्होंने इस बात के बारे में लिखा था। लेकिन परीक्षा से पूर्व उसे इसे उतारने के लिए कहा गया।
इसी तरह एक अन्य छात्रा ने नाक में पहली कई कील को भी उतवाने का मामला सामने आया है।
ड्रेस कोड और दिशा-निर्देश
ज्ञात हो कि एनटीए ने ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए थे। छात्रों को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बटुआ या धातु की वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं थी। केवल आधी आस्तीन के साधारण कपड़े और चप्पल या सैंडल जैसे फुटवियर ही पहनने की इजाजत थी। इसके अलावा भी कई निर्देश दिए गए थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


