नीट यूजी के अभ्यर्थियों को फीस वापस देने की प्रक्रिया शुरू
नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए ने छात्रों की आवेदन फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवारों को बैंक खातों की जानकारी जमा करने के लिए 27 मई, 2026 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार लॉगिन कर के रिफंड लिंक तक पहुंच सकते हैं और बैंक जानकारी भर सकते हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने छात्रों की आवेदन फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पंजीकरण पोर्टल पर उम्मीदवारों के लिए एक खास सुविधा शुरू की गई है, ताकि वे अपने बैंक खातों की जानकारी जमा कर सकें। एजेंसी ने कहा कि जानकारी जमा करने की आखिरी तारीख 27 मई, 2026 की रात 11:50 बजे तक है। एजेंसी ने कहा कि उम्मीदवारों को रिफंड लिंक तक पहुंचने और अपने बैंक खाते की जानकारी जमा करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। एनटीए ने कहा कि यदि उम्मीदवार चाहें, तो वे बैंक खाते की जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए एक कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं। हालांकि, यह विकल्प अनिवार्य नहीं है। एक बार जब उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर देंगे, तो उस जानकारी को अंतिम माना जाएगा और उसमें कोई बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी。
ऐसे अपडेट करें बैंक खाते की जानकारी
-अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
-होमपेज पर Fee Refund या Bank Account Update का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
-इसके बाद एप्लिकेशन नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करके लॉगिन करें
-बैंक खाते की जानकारी भरें
-इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


