ऑस्कर के करीब पहुंची फिल्म 'होमबाउंड'
- इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में टॉप लिस्ट में बनाई जगह - दुनिया की बेहतरीन फिल्मों

मुंबई, एजेंसी। फिल्म निर्देशक नीरज घेवान की फिल्म 'होमबाउंड' को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) की ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर’ कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। इस उपलब्धि के साथ यह फिल्म अब दुनिया भर की उन चुनिंदा 15 फिल्मों में शामिल हो गई है, जो ऑस्कर ट्रॉफी की मुख्य रेस में बनी हुई हैं। हॉलीवुड के महान निर्देशक मार्टिन स्कोर्सेसी इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर और आदर पूनावाला ने किया है। ऑस्कर की इस लिस्ट में भारत की 'होमबाउंड' का मुकाबला अर्जेंटीना की 'बेलेन', ब्राजील की 'द सीक्रेट एजेंट' और जर्मनी की 'साउंड ऑफ फॉलिंग' जैसी 14 अन्य बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय फिल्मों से है।
यह फिल्म न केवल भारतीय सिनेमा की कलात्मकता को दर्शाती है, बल्कि समाज के गहरे जातिगत और धार्मिक भेदभाव के मुद्दों को भी वैश्विक मंच पर मजबूती से रखती है। अकादमी ने अन्य 11 कैटेगरी में भी शॉर्टलिस्ट की घोषणा की है। 98वें ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन की घोषणा 22 जनवरी, 2026 को होगी। पुरस्कार 15 मार्च, 2026 को डॉल्बी थिएटर, हॉलीवुड में दिए जाएंगे। हर कैटेगरी में पांच नॉमिनी होंगे, जबकि बेस्ट पिक्चर में दस। इस समारोह का सीधा प्रसारण दुनिया भर के 200 से अधिक देशों में होगा। बॉक्स - 1 दो दोस्ती की कहानी फिल्म की कहानी दो ग्रामीण दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। इनमें से एक मुस्लिम है और दूसरा दलित। दोनों समाज में मान-सम्मान पाने के लिए पुलिस की नौकरी हासिल करने का सपना देखते हैं और संघर्ष करते हैं। यह फिल्म पत्रकार बशारत पीर के एक मशहूर लेख 'टेकिंग अमृत होम' से प्रेरित है। फिल्म में ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। बॉक्स - 2 फिल्म का निर्माण करण जौहर और आदर पूनावाला ने किया है। धर्मा मूवीज के ऑफिशियल हैंडल पर शेयर की गई फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा था, ‘होमबाउंड को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। हम दुनिया भर से मिले असाधारण प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत आभारी हैं।’

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




