खेल : नीरज स्विट्जरलैंड में, मनु इटली में करेंगी ट्रेनिंग

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नीरज स्विट्जरलैंड में, मनु इटली में करेंगी ट्रेनिंग नई दिल्ली। पीठ की चोट से

खेल : नीरज स्विट्जरलैंड में, मनु इटली में करेंगी ट्रेनिंग

नीरज स्विट्जरलैंड में, मनु इटली में करेंगी ट्रेनिंग नई दिल्ली। पीठ की चोट से उबर रहे भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 25 मई से स्विट्जरलैंड के ओलंपिक ट्रेनिंग केंद्र में जाएंगे जबकि निशानेबाज मनु भाकर ट्रेनिंग के लिए इटली गईं। खेल मंत्रालय ने इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों को देखते हुए विदेशों में ट्रेनिंग के इनके प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। नीरज के दोनों प्रतियोगिताओं में खेलने की उम्मीद है जबकि मनु सिर्फ एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगी क्योंकि निशानेबाजी राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं है। मिशन ओलंपिक सेल ने लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह के उनके कोच के साथ अमेरिका में 15 मई से 17 जून तक 34 दिवसीय ट्रेनिंग और प्रतियोगिता दौरे के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।