Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNeeraj Chopra Faces Challenge to Defend Title at World Athletics Championship
खेल : एथलेटिक्स - चोपड़ा के लिए खिताब बचाने की चुनौती

खेल : एथलेटिक्स - चोपड़ा के लिए खिताब बचाने की चुनौती

संक्षेप: चोपड़ा के लिए खिताब बचाने की चुनौती विश्व एथलेटिक्स टोक्यो, एजेंसी। भारत के स्टार

Fri, 12 Sep 2025 05:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

चोपड़ा के लिए खिताब बचाने की चुनौती विश्व एथलेटिक्स टोक्यो, एजेंसी। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शनिवार से शुरू हो रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत पदक की इकलौती उम्मीद होंगे। वह लगातार दो स्वर्ण पदक जीत कर विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में ऐसा करने वाले तीसरे पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनने की कोशिश करेंगे। आसान नहीं राह : पुरुष भाला फेंक का क्वालीफाइंग राउंड 17 सितंबर को होगा। सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव भी इस स्पर्धा में उतर रहे हैं। हालांकि 27 वर्षीय नीरज के सामने अरशद नदीम के अलावा हाल में डायमंड लीग चैंपियन बने जूलियन वेबर (जर्मनी) की कड़ी चुनौती होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एंडरसन पीटर्स, कीनिया के 2015 विश्व चैंपियन जूलियस येगो, 2012 ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो), वाडलेज, और ब्राजील के लुइज डा सिल्वा भी चुनौती पेश करेंगे। डा सिल्वा ने पिछले महीने 91 मीटर की थ्रो के साथ 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था। अन्य भारतीय भी उतरेंगे : उनके अलावा कुछ अन्य स्पर्धाओं में भी भारतीय एथलीट चुनौती पेश करेंगे। अन्नु रानी (महिला भाला फेंक), पारुल चौधरी (महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज), मुरली श्रीशंकर (पुरुष लंबी कूद), गुलबीर सिंह (पुरुष 5000 मीटर) और प्रवीण चित्रावेल (पुरुष त्रिकूद) भी फाइनल चरण तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। भारतीय अभियान पहले दिन पुरुषों और महिलाओं की 35 किमी पैदल चाल से शुरू होगा। राम बाबू और संदीप कुमार पुरुषों के वर्ग में जबकि प्रियंका गोस्वामी महिला वर्ग में भाग लेंगी। शाम के सत्र में, पूजा 1500 मीटर रेस की हीट में दौड़ेंगी। फर्राटा धावक अनिमेश कुजूर किसी विश्व चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय होंगे। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी तेजस शिरसे 110 मीटर बाधा दौड़ में उतरेंगे।