संजय लेक में सिंथेटिक ट्रैक बनाने की तैयारी

संजय लेक में सिंथेटिक ट्रैक बनाने की तैयारी

संक्षेप:

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद संजय लेक में लगभग पौने दो किलोमीटर लंबे सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण करेगी। यह ट्रैक नेहरू पार्क में पहले से बने ट्रैक की तर्ज पर होगा, जो टहलने और दौड़ने के लिए बेहतर माना...

Aug 10, 2025 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली, प्र. सं.। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद संजय लेक में टहलने और दौड़ने की सुविधाओं का विकास करेगी। इसके लिए यहां पर लगभग पौने दो किलोमीटर लंबे सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण करने की योजना है। इससे पहले इस तरह का ट्रैक नेहरू पार्क में तैयार किया गया था। एनडीएमसी ने सालभर पहले चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में रबर की विशेष सामग्री के प्रयोग से सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया था। इस तरह के ट्रैक को टहलने और दौड़ने के लिए बेहतर माना जाता है। इस पर चलते समय टखने और घुटनों को बेहतर महसूस होता है। नेहरू पार्क के सिंथेटिक पार्क को काफी लोकप्रियता मिली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसे देखते हुए अब लक्ष्मी बाई नगर के संजय लेक में भी सिंथेटिक ट्रैक बनाने की योजना है। एनडीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि यह सिंथेटिक ट्रैक लगभग पौने दो किलोमीटर लंबा और डेढ़ मीटर चौड़ा होगा। पूरे ट्रैक पर जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को कटीले जूते नहीं पहनने को लेकर आगाह भी किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक, इस योजना पर डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आएगी।