Delhi News: काम की खबर: 1 अगस्त को लगेगा एनडीएमसी का 'सुविधा शिविर'
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता एनडीएमसी का मासिक 'सुविधा शिविर' 1 अगस्त (शनिवार) को

Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता एनडीएमसी का मासिक 'सुविधा शिविर' 1 अगस्त (शनिवार) को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड में आयोजित होगा। शिविर में नए बिजली कनेक्शन, लोड बढ़ाने-घटाने, संपत्ति कर, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, जलभराव, सड़क रखरखाव, पेंशन, बारात घर व पार्क बुकिंग समेत विभिन्न नागरिक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों और आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।


