आरएमएल के पास एफओबी पर एस्केलेटर का उद्घाटन
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास फुट ओवर ब्रिज पर नवीनीकृत एस्केलेटरों का उद्घाटन किया। उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि ये एस्केलेटर मरीजों और बुजुर्गों के लिए सुविधाजनक होंगे। यह एस्केलेटर तकनीकी कारणों से बंद थे, अब इन्हें पुनः चालू किया गया है।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की ओर से शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास फुट ओवर ब्रिज पर नवीनीकृत एस्केलेटरों का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि आरएमएल अस्पताल व मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड के पास सड़क पर बने फुट ओवर ब्रिज और एस्केलेटर से मरीजों, बुजुर्गों व उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा ने बताया कि ये एस्केलेटर और फुट ओवर ब्रिज कॉमनवेल्थ खेलों के समय बनाए गए थे लेकिन तकनीकी कारणों से कुछ समय से बंद चल रहे थे।
अब इन्हें पुनः चालू कर दिया गया है। इस मौके पर परिषद सदस्य अनिल वाल्मीकि, सरिता तोमर व सचिव राकेश कुमार भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




