गोल मार्केट स्थित पालिका धाम कांप्लेक्स असुरक्षित घोषित

Mar 03, 2026 04:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन (एनडीएमसी) ने पालिका धाम कॉम्प्लेक्स

गोल मार्केट स्थित पालिका धाम कांप्लेक्स असुरक्षित घोषित

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन (एनडीएमसी) ने पालिका धाम कॉम्प्लेक्स को असुरक्षित घोषित कर दिया है। परिषद के नगर पालिका आवास विभाग द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि गोल मार्केट स्थित इस आवासीय परिसर की संरचना जर्जर हो चुकी है और इसे निवास के लिए असुरक्षित पाया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी निवासियों को तत्काल प्रभाव से परिसर खाली करने की सलाह दी गई है। परिषद ने सभी आवंटियों से सहयोग की अपील करते हुए 7 मार्च 2026 तक भवन खाली करने को कहा है। यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।