ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीमराठी फिल्म के प्रदर्शन को बाधित करने के आरोप में राकांपा नेता गिरफ्तार

मराठी फिल्म के प्रदर्शन को बाधित करने के आरोप में राकांपा नेता गिरफ्तार

मुंबई,एजेंसी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड...

मराठी फिल्म के प्रदर्शन को बाधित करने के आरोप में राकांपा नेता गिरफ्तार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 11 Nov 2022 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई,एजेंसी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड को इस सप्ताह की शुरुआत में मराठी फिल्म हर हर महादेव के प्रदर्शन को बाधित करने के सिलसिले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राकांपा नेता के साथ उनके नौ समर्थकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

ठाणे के मुम्ब्रा-कलवा से विधायक आव्हाड ने ट्वीट किया कि उन्हें वर्तक नगर पुलिस थाने में दोपहर को बुलाया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आव्हाड और उनके समर्थक सात नवंबर को मल्टीप्लेक्स में घुस गए तथा हर हर महादेव के प्रदर्शन को रुकवा दिया। उनका आरोप था कि फिल्म ने छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। विरोध करने पर कुछ दर्शकों को पीटा भी गया। इस घटना का वीडियो फुटेज सामने आया है।

इस संबंध में वर्तक नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में आव्हाड आवास विभाग के मंत्री थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें