एनसीईआरटी ने कक्षा नौ की नई हिन्दी किताब जारी की

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9 के लिए नई हिंदी पाठ्यपुस्तक 'गंगा' जारी की है। इस पुस्तक में संत रैदास के पद, झलकारी बाई, परमवीर चक्र विजेता निर्मलजीत सिंह सेखों की जीवनी और नागरिक अधिकारों पर लाला लाजपत राय के विचार शामिल हैं।

एनसीईआरटी ने कक्षा नौ की नई हिन्दी किताब जारी की

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने शुक्रवार को कक्षा नौ की हिन्दी की नई पाठ्यपुस्तक ‘गंगा’ जारी की। पुस्तक में संत रैदास के पदों से लेकर राम-लक्ष्मण-परशुराम-संवाद और झांसी की रानी तक भक्ति, देशभक्ति की कहानियों और कविताओं को समाहित किया गया है। पुस्कत भाषा सीखने पर भी जोर देती है। पुस्तक के प्रमुख पाठों में झलकारी बाई, परमवीर चक्र विजेता निर्मलजीत सिंह सेखों की जीवनगाथा भी शामिल हैं। इसके अलावा नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों पर लाला लाजपत राय के विचार भी शामिल हैं। मुंशी प्रेमचंद, पदमलाल पुन्नालाल बख्शी, शेखर जोशी की कहानियां, जगदीश चंद्र माथुर का नाटक, मोहन राकेश का यात्रा वृत्तांत, लता मंगेशकर का साक्षात्कार, संत नामदेव, मैथिलीशरण गुप्त की रचनाएं भी पुस्तक में हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।