वानखेड़े के खिलाफ जांच नवाब मलिक के इशारे पर नहीं: एनसीबी

Apr 07, 2026 06:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉम्बे हाईकोर्ट में कहा कि समीर वानखेड़े पर आरोपों की जांच खुली शिकायतों पर आधारित है। एनसीबी ने यह भी कहा कि नसीपी नेता नवाब मलिक का इसमें कोई हाथ नहीं है। वानखेड़े ने हाईकोर्ट में जांच को चुनौती दी है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत का मामला भी शामिल है।

वानखेड़े के खिलाफ जांच नवाब मलिक के इशारे पर नहीं: एनसीबी

नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि एजेंसी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े पर लगे अनियमितताओं के आरोपों की जांच खुली शिकायतों पर आधारित है। जांच नसीपी नेता नवाब मलिक के इशारे पर नहीं शुरू की गई।एनसीबी ने दाखिल हलफनामे में दावा किया कि 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी वानखेड़े से पूछताछ भी दो खुली शिकायतों के आधार पर की गई। एजेंसी ने मलिक की ओर से किसी तरह संपर्क किए जाने की बात खारिज कर दी। कहा कि वानखेड़े के खिलाफ दर्ज पिछले मामलों में अनियमितताओं के आरोपों की जांच करना उसका कर्तव्य है।

कहा कि कोई भी शिकायत नवाब मलिक ने दर्ज नहीं करवाई और ये जांच उनके किसी भी संदेश के आधार पर शुरू नहीं की गई थी। मालूम हो कि समीर वानखेडे ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मादक पदार्थ से संबंधित मामलों की जांच को चुनौती दी थी। इसमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा मामला भी शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।