एनसीबी ने ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने एक श्रीलंकाई शरणार्थी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया और 78 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए। यह रैकेट भारत, नेपाल और श्रीलंका में चल रहा था।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने एक श्रीलंकाई शरणार्थी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर 78 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए। संघीय मादक पदार्थ विरोधी एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कथित रैकेट भारत, नेपाल और श्रीलंका में चल रहा था। यह अभियान 3 मार्च को तेलंगाना के जगतियाल जिले के रायकल टोल प्लाजा पर एनसीबी द्वारा दो व्यक्तियों को 2 किलोग्राम चरस (गांजा) के साथ पकड़े जाने के बाद शुरू हुआ। एजेंसी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों ने एजेंसी को बताया कि उक्त ड्रग्स और 78 किलोग्राम हशीश (भांग) का तेल नेपाल के साथ लगी सीमा से भारत में तस्करी करके लाया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


