Delhi News: मंदिरों में गूंजे जयकारे, भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: -राजधानी में मंदिरों में नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गईनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। मंदिरों में सुबह से...

Delhi News:  मंदिरों में गूंजे जयकारे, भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु

Delhi News: -राजधानी में मंदिरों में नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। मंदिरों में सुबह से माता के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी। शाम को कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। दर्शनों को सुलभ बनाने के लिए मंदिरों में प्रवेश और निकासी की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसरों को फलों और लाइटों से सजाया गया है।

दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना

झंडेवालान मंदिर में सुबह 5 बजे से भक्तों की लंबी कतार देखी गई। यहां सुबह मां का भव्य श्रृंगार किया गया और दिनभर अखंड ज्योति जलती रही। कालकाजी मंदिर में भी हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। मंदिर को फूलों और लाइटों से भव्य रूप तरीके से सजाया गया है। छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में दक्षिण भारतीय और उत्तर भारतीय दोनों परंपराओं से मां की विशेष पूजा-अर्चना हुई। वहीं महरौली स्थित योगमाया मंदिर में पूरे दिन भक्तों का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, फल-फूल चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समितियों ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और जलपान की व्यवस्था भी की गई।

शाम को भजन-कीर्तन और महाआरती

शाम होते ही कई मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भजन मंडलियों ने मां चंद्रघंटा के भजन प्रस्तुत किए। ढोलक की थाप व मंजीरे की झंकार पर श्रद्धालु देर शाम तक भक्ति में लीन रहे। मंदिर समितियों ने बताया कि पूरे नवरात्र भर रोज शाम को महाआरती और कीर्तन का आयोजन जारी रहेगा।

-----

मयूर विहार के मंदिर में खुली गुफा

मंदिर में खुली गुफा

मयूर विहार फेज-2 स्थित श्री नीलम माता वैष्णों मंदिर परिसर जयकारों से गूंजा। मंगलवार को मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन के बाद महा आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। गुफा इस मंदिर में आकर्षण का केंद्र रही। नवरात्र में इसे भक्तों के लिए खोला गया है।

ऐसे पहुंचें

-श्री नीलम माता मंदिर का करीबी मेट्रो स्टेशन ईस्ट विनोद नगर-मयूर विहार फेज-2 है।

प्रीत विहार के गुफा वाला मंदिर में उमड़ी भीड़

गुफा वाला मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

प्रीत विहार के गुफा वाला मंदिर में सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को मंदिर में कीर्तन हुआ। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, उसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कैमरों से नजर रखी जा रही है।

ऐसे पहुंचे

-गुफा वाला मंदिर के लिए सबसे करीब मेट्रो स्टेशन प्रीत विहार है।

---

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦नवरात्र के तीसरे दिन किस देवी की पूजा की गई?−
नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: मंदिरों में गूंजे जयकारे, भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु