नाटो शामिल नहीं होगा, पर अमेरिका-इजरायल कार्रवाई का समर्थन: रुटे
Mar 02, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ब्रुसेल्स, एजेंसी। नाटो महासचिव मार्क रूटे ने सोमवार को ईरान के खिलाफ अमेरिका

ब्रुसेल्स, एजेंसी। नाटो महासचिव मार्क रूटे ने सोमवार को ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई की सराहना की, लेकिन स्पष्ट किया कि नाटो इस अभियान में सीधे तौर पर शामिल नहीं होगा। ब्रुसेल्स में जर्मनी के एआरडी टेलीविजन से बातचीत में रुटे ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई ईरान की परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि अमेरिका, इजरायल के साथ मिलकर ईरान की परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को कम कर रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


