33

Feb 13, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

औली में राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता और विंटर कार्निवल की शुरुआत हुई। पहले दिन, हिमाचल की आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, संध्या ने रजत और तनुजा ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। यह चैंपियनशिप 16 फरवरी तक चलेगी।

33

आगाज : औली में नेशनल स्कींइग प्रतियोगिता और विन्टर कार्निवल की शुरुआत, आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, संध्या ने रजत और तनुजा ने कांस्य पदक हासिल किया पहले दिन हिमाचल की महिला खिलाड़ियों का जलवा, तीनों पदक झटके ज्योतिर्मठ, संवाददाता। बर्फ से ढकी औली की ढलान पर राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता और विंटर कार्निवल का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हुआ। चैंपियनशिप के पहले दिन महिला वर्ग की जाइंट सलालोम स्पर्धा में हिमाचल की महिला की खिलाड़ियों ने बाजी मारी। हिमाचल ने किया सफाया : इस स्पर्धा में 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें हिमाचल की आंचल ठाकुर ने प्रथम स्थान, संध्या ने द्वितीय और तनुजा ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

तीनों पदक विजेता हिमालच प्रदेश से हैं। चैंपियनशिप के रेस ऑफिसर विजयंत रावत, ने बताया कि चैंपियनशिप और हिमाचल, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, आर्मी, उत्तराखंड बी एल्पाइन एंड एक्सिमों और उत्तराखंड होस्ट स्टेट की दो टीमें भाग ले रहीं हैं। सोमवार को समापन : समुद्र तल से 2500 से 3050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित औली में यह चैंपियनशिप 16 फरवरी तक चलेगी। इससे पहले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उद्घाटन कर प्रतियोगिता का आगाज किया। उन्होंने औली चेयरलिफ्ट को गोरसों तक बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे सेना, आईटीबीपी और उभरते स्की खिलाड़ियों को गोरसों की बर्फीली ढलानों पर अभ्यास और प्रतियोगिता का बेहतर अवसर मिलेगा। इसके बाद अप्रैल 2026 में भारतीय सेना के सथ सूर्य देवभूमि चैलेंज का आयोजन प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत हेलंग से उग्गम, रूद्रनाथ, मंडल होते हुए उखीमठ तक कुल 91 किमी, ट्रेल का आयोजन किया जाएगा। स्वर्ण विजेता आंचल ठाकुर ने जीत के बाद कहा कि उनकी टीम महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आगामी मुकाबलों में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने औली की ढलानों को विश्वस्तरीय बताते हुए कहा कि यहां स्कीइंग करना किसी सपने के समान है। आंचल ठाकुर के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNational Skiing Championship and Winter Carnival Kicks Off in Auli Himachal Women Shine
;;;