Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNational Board for Coaches Recommended by Gopichand-led Task Force
खेल : कोचों के लिए राष्ट्रीय बोर्ड के गठन की सिफारिश

खेल : कोचों के लिए राष्ट्रीय बोर्ड के गठन की सिफारिश

संक्षेप:

कोचों के लिए राष्ट्रीय बोर्ड के गठन की सिफारिश नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय

Jan 13, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कोचों के लिए राष्ट्रीय बोर्ड के गठन की सिफारिश नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की अध्यक्षता वाले खेल मंत्रालय के एक कार्यबल ने कोचों के लिए टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) और उनकी शिक्षा, मान्यता और प्रशासन के लिए राष्ट्रीय बोर्ड के गठन की सिफारिश की है। समिति ने 43 पन्ने की रिपोर्ट खेल मंत्रालय को सौंप दी है जो इसकी सभी सिफारिशों को लागू कर सकता है। एनसीएबी बनाने की सिफारिश : रिपोर्ट मंगलवार को सार्वजनिक की गई। इसमें कहा गया है, भारत में सुव्यवस्थित, विश्वसनीय और वैश्विक मानदंडों के अनुरूप कोचों के विकास के लिए राष्ट्रीय कोच मान्यता बोर्ड (एनसीएबी) बनाना जरूरी है जो कोचिंग, शिक्षा और खेल प्रशासन में देश की सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञता वाली ईकाई हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिपोर्ट में कहा गया, हर राष्ट्रीय खेल महासंघ भारतीय खेल प्राधिकरण और एनसीएबी से मिलकर उच्च क्षमता वाले कोचों की पहचान करेगा जो बड़ी स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करते हैं या पदक जीतने वाले खेलों में जमीनी स्तर पर योगदान दे रहे हैं। ऐसे कोचों को प्रस्ताव जमा करने के लिए कहा जाएगा जिनमें आधुनिक उपकरणों और तकनीक का अनुरोध और खुद के लिए विशिष्ट ट्रेनिंग शामिल है। एक बार मंजूर होने पर कोचों के प्रस्ताव के लिए ‘कोच टॉप्स कोष’ से धन दिया जाए। राष्ट्रीय कोचिंग तंत्र हो : रिपोर्ट में कहा गया, समिति ने कई स्तरों के राष्ट्रीय कोचिंग तंत्र का भी प्रस्ताव रखा है। इसमें जमीनी स्तर, इंटरमीडिएट, इलीट और राष्ट्रीय टीम कोचिंग जैसे अलग-अलग स्तर होंगे। युनिवर्सिटी स्तर के चरण को लेवल 0 माना जाएगा। खिलाड़ियों के लिए बेहद सफल रही ‘टॉप्स’ योजना की तरह कार्यबल ने कोचों के लिए भी इस मॉडल को अपनाने की पेशकश की।