अशोक खरात को 12 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नासिक की अदालत ने बाबा अशोक खरात को 12 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खरात पर यौन शोषण के 12 मामले दर्ज हैं। एक विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसने पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए खरात से संपर्क किया था, लेकिन उसने उसका यौन उत्पीड़न किया और जान से मारने की धमकी दी।

अशोक खरात को 12 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

नासिक, एजेंसी। नासिक की एक अदालत ने बुधवार को कथित बाबा अशोक खरात को 12 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह आदेश खरात के खिलाफ दर्ज यौन शोषण के सातवें मामले में दिया गया। खरात पर 12 मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, सातवें मामले में एक विवाहिता ने बताया था कि वह पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए कथित ज्योतिषी खरात से मिलने गई थी। आरोप है कि खरात ने उसका यौन उत्पीड़न किया और धमकी दी कि किसी को बताने पर जान से मार डालेगा। अदालत ने सोमवार को इस मामले में खरात को विशेष जांच दल (एसआईटी) की हिरासत में भेज दिया था।बुधवार

को हिरासत समाप्त होने पर उसे अदालत में पेश किया गया। सुरक्षा कारणों से अदालत की कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे 12 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसआईटी नासिक और अहिल्यानगर जिलों में खरात के खिलाफ दर्ज यौन शोषण और वित्तीय धोखाधड़ी के 12 मामलों की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।