
नासा का रोवर मंगल ग्रह पर खुद ढूंढ रहा है रास्ता
नासा का पर्सिवेरेंस रोवर ने बिना इंसानी मदद के मंगल ग्रह पर दो दिन तक ड्राइविंग करके नया रिकॉर्ड बनाया है। इसने लगभग 456 मीटर की दूरी तय की और एआई का इस्तेमाल करते हुए ऊबड़-खाबड़ रास्तों का पता लगाया। यह उपलब्धि भविष्य में ऑटोनॉमस रोवर्स की संभावनाओं को दर्शाती है।
कैलिफोर्निया, एजेंसी। नासा के पर्सिवेरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर बिना किसी इंसानी मदद के दो दिन तक ड्राइविंग करके नया रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान उसने लगभग 456 मीटर की दूरी तय की। मंगल और पृथ्वी के बीच सिग्नल पहुंचने में समय लगता है, इसलिए वैज्ञानिकों ने रोवर में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल किया। इस एआई ने खुद ही ऊबड़-खाबड़ रास्तों, पत्थरों और गड्ढों की पहचान की और सुरक्षित रास्ता चुना। रोवर को मंगल पर भेजने से पहले, धरती पर उसके जैसे दिखने वाले एक जुड़वां रोवर पर इसकी टेस्टिंग की गई थी। यह उपलब्धि दिखाती है कि ऑटोनॉमस रोवर्स भविष्य में और अधिक कठिन और खतरनाक इलाकों में भी सुरक्षित रूप से खोज और डाटा संग्रह कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




