पहली बार मेडिकल कारण से यात्रियों को अंतरिक्ष से वापस बुलाएगा नासा
नासा ने पहली बार किसी मेडिकल कारण से स्पेस मिशन को बीच में खत्म करने का निर्णय लिया है। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर एक अंतरिक्ष यात्री बीमार हो गया है। स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए सभी यात्रियों को वापस पृथ्वी पर बुलाया जाएगा। मिशन का नाम क्यू-11 है और यह पहले ही समाप्त होगा।
- नासा के अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद एक अंतरिक्ष यात्री की तबीयत खराब हो गई - यह नासा के इतिहास में पहली बार है कि किसी बीमारी की वजह से स्पेस मिशन को बीच में ही रोकना पड़ा न्यूयॉर्क, एजेंसी। नासा पहली बार किसी मेडिकल कारण से स्पेस मिशन को बीच में खत्म करेगा। नासा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद एक अंतरिक्ष यात्री बीमार हो गया। स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन जोखिम को देखते हुए हमें सभी यात्रियों को बीच में पृथ्वी पर वापस बुलाना होगा। इसके लिए हमने काम शुरू भी कर दिया। यह नासा के इतिहास में पहली बार है जब किसी किसी को मेडिकल वजह से बीच में रोका जा रहा है।
इस मिशन का नाम क्यू-11 है। यह पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुआ था। सामान्यतः छह महीने का मिशन होता, लेकिन अब यह पहले ही खत्म हो जाएगा। इस मिशन की टीम में नासा के जेना कार्डमैन और माइक फांइकी, जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा के किमिया युई, रूस की एजेंसी रोस्कोमॉस केओलग प्लेटनॉव शामिल हैं। नासा ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री स्थिर है, कोई आपातकालीन लैंडिंग की जरूरत नहीं है। लेकिन बीमारी का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सुरक्षा नासा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसका असर यह हो सकता है कि नासा और स्पेसएक्स अब अपने अगले मिशन क्रक्यू-12 को जल्दी लॉन्च कर सकते हैं। क्रक्यू-12 पहले 15 फरवरी के आसपास तय था। हालांकि पहले भी नासा के इतिहास में घटनाएं हुई थी लेकिन मिशन को बीच में रोककर वापस नहीं बुलाया गया था। 2021 में एक अंतरिक्ष यात्री को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई लेकिन मिशन अपनी निर्धारित अवधि तक चला। इसके अलावा 2020 में अंतरराष्ट्रीय स्टेशन पर एक अंतरिक्ष यात्री की गर्दन की नस में रक्त का थक्का पाया गया। हालत गंभीर थी लेकिन इलाज के बाद वह सुरक्षित रहा और मिशन नियमित रूप से पूरा हुआ। इन घटनाओं में मिशन को बीच में रोककर पृथ्वी पर वापस लाने की जरूरत नहीं पड़ी थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




