मंगल पर फंगस से उपजाऊ मिट्टी
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल की जहरीली मिट्टी को उपजाऊ बनाने का तरीका खोजा है। ट्राइकोडर्मा और पेनिसिलियम जैसे फंगस जहरीले तत्वों को खत्म करके नाइट्रोजन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों की कमी को पूरा करेंगे। इससे अंतरिक्ष यात्रियों को खाद लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और मंगल पर बस्तियां बसाने में मदद मिलेगी।

न्यूयॉर्क, एजेंसी। नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह की जहरीली और बंजर मिट्टी (रेगोलिथ) को उपजाऊ बनाने का तरीका खोजा है। ट्राइकोडर्मा और पेनिसिलियम जैसे फंगस मंगल की मिट्टी में मौजूद जहरीले तत्वों को खत्म कर सकते हैं। मंगल की मिट्टी में नाइट्रोजन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों की कमी होती है, जिसे ये फंगस जैविक कचरे को पचाकर पूरा करेंगे। इससे अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से खाद ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह खोज मंगल पर बस्तियां बसाने के सपने को सच कर सकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


