स्टैंडर्ड क्लास का अधिकतम किराया 210 रुपये, प्रीमियम क्लास में 250 रुपये चुकाने होंगे

Feb 22, 2026 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

-नमो भारत ट्रेन का सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम डिपो तक परिचालन शुरू हाेने से सफर होगा सुहानानई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नमो भारत ट्रेन से सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम डिपो तक का सफर...

 स्टैंडर्ड क्लास का अधिकतम किराया 210 रुपये, प्रीमियम क्लास में 250 रुपये चुकाने होंगे

-नमो भारत ट्रेन का सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम डिपो तक परिचालन शुरू हाेने से सफर होगा सुहाना नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नमो भारत ट्रेन से सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम डिपो तक का सफर यात्रियों के लिए बेहद सुखद अनुभव होगा। गर्मी के मौसम में एसी की ठंडी हवा का आनंद लेते हुए यात्री आरामदायक तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम यानी एनसीआरटीसी ने इस ट्रेन के किराये का निर्धारण कर दिया है। स्टैंडर्ड क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 210 रुपये तय किया गया है।

एनसीआरटीसी का दावा है कि सुविधा को देखते हुए यह किराया आम यात्रियों की जेब के अनुकूल है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस आधुनिक ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे। वहीं जो यात्री प्रीमियम क्लास में सफर करना चाहते हैं, उन्हें स्टैंडर्ड क्लास के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक किराया चुकाना होगा। प्रीमियम क्लास में न्यूनतम किराया 25 रुपये और अधिकतम किराया 250 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रीमियम क्लास में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और अधिक आरामदायक अनुभव मिलेगा। यात्री टिकट काउंटर, नमो एप और टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट खरीद सकते हैं। एनसीएमसी कार्ड से भी किराये का भुगतान किया जा सकता है। इस ट्रेन के परिचालन से दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा सड़क यातायात का दबाव भी कम होगा।----- ----- किराया सूची स्टेशन सराय काले खां न्यू अशोक नगर आनंद विहार साहिबाबाद गाजियाबाद गुलधर दुहाई दुहाई डिपो मुरादनगर मोदीनगर साउथ मोदीनगर नॉर्थ मेरठ साउथ परतापुर रिठानी शताब्दी नगर ब्रह्मपुरी मेरठ सेंट्रल भैंसाली बेगमपुल एमईएम कॉलोनी डोरली मेरठ नॉर्थ मोदीपुरम मोदीपुरम डिपोसराय काले खां ---- 30 50 60 80 90 100 110 120 140 140 160 170 180 180 190 190 200 200 210 210 210 210 210 न्यू अशोक नगर 30 --- 30 50 60 70 80 90 100 120 130 150 160 160 160 170 170 180 180 190 200 200 200 200 आनंद विहार 50 30 -- 30 40 50 60 70 80 90 100 130 140 140 140 160 160 160 160 170 180 180 180 180 साहिबाबाद 60 50 30 -- 30 30 40 50 60 80 90 110 120 130 130 140 140 140 140 140 160 160 160 160 गाजियाबाद 80 60 40 30 -- 20 30 40 40 60 80 90 100 110 110 120 120 120 120 130 140 140 140 140 गुलधर 90 70 50 30 20 -- 20 30 30 50 60 80 100 100 100 110 110 120 120 130 140 140 140 140 दुहाई 100 80 60 40 30 20 -- 20 20 40 50 70 80 90 90 100 100 100 100 110 120 120 120 120 दुहाई डिपो 110 90 80 50 40 30 20 -- 30 40 60 80 90 100 100 110 110 110 110 120 130 130 130 130 मुरादनगर 120 100 80 60 40 30 20 30 -- 20 30 60 70 70 80 80 90 100 100 110 110 110 110 110 मोदीनगर साउथ 140 120 100 80 60 50 40 40 20 -- 20 40 50 60 60 70 70 80 80 90 100 100 100 100 मादीनगर नॉर्थ 140 130 130 90 80 60 50 60 30 20 -- 30 40 50 50 60 60 60 60 70 80 80 80 80 मेरठ साउथ 160 150 130 110 90 80 70 80 60 40 30 -- 20 20 30 30 30 40 40 50 50 50 50 60 परतापुर 170 160 140 120 100 100 80 90 70 50 40 20 -- 20 20 20 20 30 30 40 50 50 50 50 रिठानी 180 160 160 130 110 100 90 100 70 60 50 20 20 -- 20 20 20 30 30 40 40 50 50 50 शताब्दी नगर 180 160 160 130 110 100 90 100 80 60 50 30 20 20 -- 20 20 20 20 30 30 30 30 50 ब्रह्मपुरी 190 170 160 140 120 110 100 110 80 70 60 30 20 20 20 -- 20 20 20 20 30 30 30 50 मेरठ सेंट्रल 190 170 160 140 120 110 100 110 90 70 60 30 20 20 20 20 -- 20 20 20 30 30 40 50 भैंसाली 200 180 160 140 120 120 100 110 90 80 60 40 30 30 20 20 20 -- 20 20 20 30 30 40 बेगमपुल 200 180 160 140 120 120 100 110 90 80 60 40 30 30 20 20 20 20 -- 20 20 20 30 30 एमईएस कॉलोनी 200 190 170 160 140 140 120 130 110 90 80 50 40 40 30 20 20 20 20 -- 20 20 20 30 डोरली 210 200 180 160 140 140 120 130 110 90 80 50 50 40 30 30 30 20 20 20 -- 20 20 20 मरेठ नॉर्थ 210 200 180 160 140 140 120 130 110 90 80 50 50 40 30 30 30 30 20 20 20 -- 20 20 मोदीपुरम 210 200 180 160 140 140 120 130 110 90 80 60 50 50 30 30 40 30 30 20 20 20 -- 20 मोदीपुरम डिपो 210 200 180 160 140 140 120 130 110 90 80 60 50 50 50 50 50 40 30 30 20 20 20 -- (किराया रुपये में है)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।