नायरा को घरेलू कच्चे तेल की आपूर्ति रोकी

Feb 15, 2026 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रूस के अलावा अन्य देशों से कच्चे तेल की आपूर्ति बंद होने के कारण नायरा एनर्जी को घरेलू बाजार से भी कच्चा तेल नहीं मिल रहा है। वेदांता लिमिटेड की केयर्न ऑयल एंड गैस ने राजस्थान के अपने तेल क्षेत्र से नायरा को कच्चे तेल की आपूर्ति रोक दी है। यह आपूर्ति उसकी कुल जरूरत का 5-10 प्रतिशत था।

नायरा को घरेलू कच्चे तेल की आपूर्ति रोकी

नई दिल्ली, एजेंसी। रूस के अलावा दुनिया के अन्य देशों से कच्चे तेल की आपूर्ति बंद होने के बाद रोसनेफ्ट के समर्थन वाली वाली भारतीय रिफाइनरी कंपनी नायरा एनर्जी को घरेलू बाजार में भी कच्चा तेल मिलना बंद हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, वेदांता लिमिटेड की केयर्न ऑयल एंड गैस ने पाबंदियों के इस माहौल के बीच नायरा को राजस्थान के अपने तेल क्षेत्र से से कच्चे तेल की आपूर्ति रोक दी है। नायरा में रोसनेफ्ट समेत कई रूसी कंपनियों का स्वामित्व है। राजस्थान से आने वाला कच्चा तेल उसकी कुल जरूरत का लगभग पांच-10 प्रतिशत था। इस आपूर्ति को गुजरात में उसकी दो करोड़ टन सालाना (लगभग 4,00,000 बैरल प्रति दिन) क्षमता वाली वाडिनार रिफाइनरी में पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में बदला जाता था।

पिछले साल यूरोपीय संघ और ब्रिटेन द्वारा कंपनी पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद वेदांता लिमिटेड की लंदन स्थित मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज एक प्रतिबंध के दायरे में आने वाली कंपनी के साथ वाणिज्यिक करार के कारण दूसरे पाबंदियों के खतरे को लेकर सावधान हो गई थी। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अनुपालन की संभावित दिक्कतों से बचने के लिए वेदांता की केयर्न ऑयल एंड गैस ने नायरा को कच्चे तेल की आपूर्ति रोक दी। केयर्न ऑयल एंड गैस राजस्थान के बाड़मेर तेल क्षेत्र का परिचालन करती है। हालांकि, इस बारे में नायरा को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला। केयर्न के एक प्रवक्ता ने कहा, ''हम विशेष ग्राहक अनुबंध या वाणिज्यिक व्यवस्था पर टिप्पणी नहीं करते हैं।''

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।