नगालैंड में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार
नगालैंड पुलिस ने कोहिमा में एक संगठित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बचाते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया। यह अभियान गुमशुदगी की शिकायत के बाद शुरू हुआ। पीड़िता ने...

कोहिमा, एजेंसी। नगालैंड पुलिस ने कोहिमा में सक्रिय एक संगठित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बचाते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार, यह अभियान कोहिमा महिला पुलिस थाने द्वारा गुमशुदगी की शिकायत के बाद शुरू किया गया। पीड़िता को 30 अगस्त को कोहिमा के एक होटल से ढूंढकर निकाला गया। उसे चिकित्सा देखभाल और परामर्श भी प्रदान किया गया। पीड़िता ने कहा कि उसे जबरन देह व्यापार में धकेला गया और कई लोगों ने उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने पीड़िता की गवाही पर कार्रवाई कर, मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया।
उसने मुख्य आरोपी के अधीन काम करते हुए एक यौनकर्मी और दलाल के रूप में काम करना स्वीकार किया। उसने मुख्य रूप से गुवाहाटी और शिलांग से महिलाओं को बहकाने और ग्राहक जुटाने की बात स्वीकार किया। पुलिस ने व्यापक निगरानी और खुफिया जानकारी के बाद समन्वित छापे मारे तथा अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद 9 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




