नागालैंड में मौसम पूर्वानुमान के लिए डॉप्लर रडार लगेगा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के साथ 20 साल का समझौता कोहिमा, एजेंसी। नागालैंड

नागालैंड में मौसम पूर्वानुमान के लिए डॉप्लर रडार लगेगा

- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के साथ 20 साल का समझौता कोहिमा, एजेंसी। नागालैंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने मौसम पूर्वानुमान और वायुमंडलीय अनुसंधान को मजबूत करने के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के साथ 20 वर्ष का समझौता (एमओयू) किया है। समझौते के तहत केंद्र सरकार की मिशन मौसम योजना के अंतर्गत दीमापुर सरकारी कॉलेज में एक एक्स-बैंड पोलरिमेट्रिक डॉप्लर वेदर रडार स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य की मौसम पूर्वानुमान क्षमता बढ़ाना, कृषि-मौसम सेवाओं को मजबूत करना और नीति-निर्माण, आपदा तैयारी तथा जनसुरक्षा को बेहतर बनाना है। इस संस्थागत सहयोग के तहत शहरी मौसम विज्ञान और वायुमंडलीय विज्ञान के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा दिया जाएगा तथा नए अनुसंधान क्षेत्रों की संयुक्त रूप से पहचान की जाएगी।

इससे नागालैंड में विशेष प्रकार के मौसमीय खतरों को समझने और अधिक सटीक पूर्वानुमान जारी करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।