Delhi News: नगालैंड के मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: नई दिल्ली, एजेंसी। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन ने शुक्रवार को

Delhi News: नई दिल्ली, एजेंसी। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में राज्य के विकास, प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री रियो ने नगालैंड की विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए अमित शाह से सहयोग और हस्तक्षेप का अनुरोध किया। रियो ने कहा कि वह नगालैंड की प्रगति और विकास के लिए अमित शाह के लगातार मार्गदर्शन और सहयोग के आभारी हैं। उपमुख्यमंत्री पैटन ने कहा कि बैठक में नगालैंड से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
इनमें राज्य की विकास प्राथमिकताएं और लोगों के कल्याण तथा उनकी आकांक्षाओं से जुड़े विषय शामिल थे।


