नगालैंड विधानसभा में जन विश्वास विधेयक पारित
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नगालैंड विधानसभा ने मामूली अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और राज्य के कानूनों में सुधार के लिए नगालैंड जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किया है। इसका उद्देश्य कानूनी जटिलताओं को कम करना और आम लोगों को उत्पीड़न से बचाना है।

कोहिमा, एजेंसी। नगालैंड विधानसभा ने शुक्रवार को मामूली अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और राज्य के कई कानूनों के नियामक ढांचों में सुधार करने वाला नगालैंड जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इसका मूल उद्देश्य कानूनी जटिलताओं को लोगों के लिए आसान बनाना है। विधेयक में कहा गया है कि राज्य में कई मौजूदा कानूनों में अभी ऐसे प्रावधान हैं जो मामूली या तकनीकी उल्लंघनों को अपराध मानते हैं, जिससे अक्सर आम लोगों को को अनावश्यक उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। इसलिए, इनमें सीमित सुधार किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


