रंगसामी बने पुडुचेरी के सीएम, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली, एजेंसी। एन रंगसामी ने अपने दो कैबिनेट सहयोगियों के साथ पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और कहा कि रंगसामी ने कुशल प्रशासक के तौर पर पहचान बनाई है। उन्होंने ए. नमस्सिवयम और मल्लादी कृष्ण राव को भी मंत्री बनने पर बधाई दी।

रंगसामी बने पुडुचेरी के सीएम, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली, एजेंसी। अनुभवी राजनेता और एआईएनआरसी के संस्थापक एन रंगसामी ने बुधवार को अपने दो कैबिनेट सहयोगियों के साथ पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि रंगसामी ने एक कुशल प्रशासक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है और केंद्र शासित प्रदेश के विकास के सफर को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री ने ए. नमस्सिवयम और मल्लादी कृष्ण राव को भी पुडुचेरी सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि वे पुडुचेरी की प्रगति को और गति देंगे और लोगों के लिए बेहतर करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।